हेल्थ टिप्स हिन्दी

प्लास्टिक बैग के नुकसान

विस्तार में जाने प्लास्टिक बैग के नुकसान कुदरत, जानवरों, हमारी सेहत और धरती के लिए, side effects of plastic bags in hindi.

प्लास्टिक बैग के अत्यधिक उपयोग अगली पीढ़ी के लिए परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है। यह बात कुछ साल पहले देश की सबसे बड़ी न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने कही थी। आज प्लास्टिक ने इंसान को पूरी तरह से घेर लिया है। हम अंधाधुंध प्लास्टिक का इस्तेमाल करते जा रहे हैं। हर छोटे-बड़े काम के लिए हम प्लास्टिक पर निर्भर हो चुके हैं।

आपको बता दें कि हर साल दुनिया में पांच सौ अरब प्लास्टिक बैग इस्तेमाल किए जाते हैं। सरकार के लगातार प्रयास के बावजूद लोग प्लासटिक बैग का इस्तेमाल करना नहीं छोंड रहे हैं। प्लास्टिक या प्लास्टिक बैग कितना नुकसानदेह आइए जानते हैं।

प्लास्टिक बैग के नुकसान

कुदरत के लिए सही नहीं है प्लास्टिक बैग

प्लास्टिक बैग का लगातार उपयोग हमारे पर्यावरण को नष्ट करने का काम करते हैं। यह न केवल पर्यावरण बल्कि इंसानों और जानवरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह जमीन, पानी और हवा तीनों को खराब करते हैं। जमीन में प्लास्टिक बैग मिल जाने की वजह से जमीनों की उर्वरता खराब हो जाती है। दूसरी तरफ प्लास्टिक बैग से पानी भी दूषित हो जाता है। इससे अंडरग्राउंड वाटर जहरीला हो जाता है। इससे अलावा प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों की प्रजातियां धीरे-धीरे खत्म होती जाती हैं। एक बात और जब हम प्लास्टिक को जलाते हैं तो कई जहरीली गैस वातावरण में मिल जाती है जिससे हवा भी प्रदूषित और जहरीली हो जाती है।

जानवरों के लिए खतरनाक है प्लास्टिक बैग

आपने पशुओं को प्लास्टिक खाते हुए देखा होगा। कई पशुओं के पेट में से प्लास्टिक बैग भी मिलते हैं। आवारा जानवर प्लास्टिक की थैलियां निगल लेते हैं। आपको बता दें कि कई जानवर प्लास्टिक बैग को खाने की चीज समक्षकर खा लेते हैं जिससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है। डॉल्फिन्स, कछुए, व्हेल्स, पेंगुइन्स, गाय और कई जीव की मृत्यु प्लास्टिक बैग की वजह हो जाती है।

प्लास्टिक बैग्स एक नॉन बायोडिग्रेडेबल

plastic-bag-ke-nuksan-health

आपको पता होना चाहिए कि अपनी सुविधा के लिए जिस प्लास्टिक बैग का हम इस्तेमाल करते हैं नॉन बायोडिग्रेडेबल है। अर्थात यह प्राकृतिक तरीके से विघटित नहीं होते । आपको बता दें कि एक प्लास्टिक बैग को पूरी तरह से खत्म होने में 1000 साल लगते हैं। जिसकी वजह से पर्वावरण दूषित होता चला जाता है।

अगली पीढ़ी के लिए परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक

2012 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्लास्टिक बैग के अत्यधिक उपयोग अगली पीढ़ी के लिए परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इसके ज्यादा उपयोग से हमारी नदियां और तालाब बर्बाद हो रही हैं।

कागज का बैग भी है नुकसानदेह

प्लास्टिक बैग के नुकसान को देखते हुए कागज के बैग के इस्तेमाल के लिए जोर दिया जा रहा है। कागज का बैग जल्द ही नष्ट हो जाते हैं इसलिए इसे प्रकृति के लिए सही माना जात है लेकिन कागज के बैग का इस्तेमाल करना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने जैसा है। दरअसल कागज लड़की से बनते हैं और लकड़ी का स्रोत पेड़ है। इसलिए ज्यादा कागज का इस्तेमाल करना यानि ज्यादा पेड़ को काटना। आप इन दोनों की जगह कपड़े का बैग इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment