ऐसा देखा गया है कि विश्व के मुकाबले जापानी लोग ज्यादा फिट और स्वस्थ्य रहते हैं। वह पूरी लाइफ अपने काम के प्रति सक्रिय रहते हैं। उनकी सक्रियता को देखकर कई लोग तो हैरान भी हो जाते हैं। जापान के लोग कितने स्वस्थ हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां विश्व में सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग हैं। आइए इनके स्वस्थ्य होने का राज जानते हैं।
जापान के लोगों का क्या है खान-पान
रात को खाते हैं कम
ऐसा देखा गया है कि रात की डाइट ज्यादा रखने से आपका वजन बढ़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भोजन को पचने का समय नहीं मिलता है। आपने यह कहावत भी सुनी होगी कि सुबह का नाश्ता राजा की तरह, दिन का भोजन राजकुमार की तरह और रात का भोजन भिखारी की तरह करनी चाहिए। रात खाना खाने का सबसे बड़ा नुकसान तो ये है कि इससे मोटे होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है। जापान में रहने वाले लोग भी ऐसा नहीं करते हैं। वह रात के समय बहुत ही काम भोजन का सेवन करते हैं।
ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी वजन घटाने मददगार साबित होता है। एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट ग्रीन टी के सेवन से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। जपानी लोग दिन में कम से कम एक से दो कप ग्रीन टी पीते हैं वैसे आपको बता दें जापानी ग्रीन टी पतली, आकार में सुई की तरह और एक समृद्ध और गहरे हरे रंग की होती है।
ग्रीन टी पीने का सही समय और बनाने की विधि
ब्रेकफास्ट भी है जरूरी
आपको बता दें कि जापान में नाश्ता हेल्थ के हिसाब से दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। उनके नाश्ते में ग्रीन टी, स्टीम राइस, टोफू के साथ मिसो सूप, हरी प्याज, ऑमलेट और मछली का टुकड़ा शामिल है।
सी फूड का सेवन
जापानी लोग सी फूड के बहुत ही दीवाने हैं। चिकन, मटन या बीफ से ज्यादा जापानी लोग सी फूड पसंद करते हैं। समुद्र के किनारे बसे होने के कारण वह समुद्री मछलियों के खाने के बहुत ही शौकीन हैं। जापान हर साल लगभग कई किलोग्राम सी फूड की खपत करता है। प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, लोहा, विटामिन सी, फाइबर, बीटा-कैरोटीन से भरपूर सी फूड जो उन्हें कई तरह के रोगों से बचाता है।
मार्शल आर्ट
जापान के लोगों के लिए मार्शल आर्ट एक पारंपरिक गेम है। जापान में पुरुष और महिला दोनों ही जूडो, कराटे और अकिदो जैसे मार्शल आर्ट्स जरूर सीखते हैं। यह चीज उन्हें फिट बनाए रखती है।
मिठाई का कम सेवन
जापानी लोग दिन में कई बार भोजन खाते हैं और थोड़ा थोड़ा खाते हैं। इसके अलावा वह मिठाईयों का सेवन बहुत ही कम करते हैं। वे अपने भोजन में लगभग 4-5 प्रकार की सब्जियां शामिल करता है। वह ज्यादातर कच्चे सलाद का सेवन करते हैं।
व्यायाम करना
व्यायाम जापानी दैनिक जीवन का एक हिस्सा है। जापान में सभी पुरुष, महिला, युवा और बूढ़े लोग ध्यान करते हैं। ध्यान करने से तनाव कम होता है जिससे आयु बढ़ती है। इसके अलावा शहर के आसपास साइकिल चलाना, घूमना, लंबी पैदल यात्रा, हर काम के लिए सक्रिय रहना उनकी दैनिक क्रिया में शामिल है।
ऑनसेन-हॉट स्प्रिंग
जापान के लोग बहुत ज्यादा सक्रिय है इसकी पीछे की एक वजह यह भी है कि यहां के लोग अपने शरीर को खूबसूरत बनाने दिमाग को शांत रखने के लिए खास तरह की पानी मे नहाते हैं। ऑनसेन-हॉट स्प्रिंग के नाम से जाना जाता है। इस तरह के पानी में कई तरह पोषक तत्व, खनिज और लवण मिले होते हैं जो मन, शरीर और आत्मा की कायाकल्प करते हैं।