सूरजमुखी तेल के फायदे

सूरजमुखी एक वार्षिक पौधा होता है, जिसकी लंबाई लगभग तीन मीटर तक हो सकती है। इसका तना सीधा होता है। इसके पत्ते खुरदरे और रोयेंदार होते हैं। सूरजमुखी के फुल बड़े-बड़े पीले रंग के होते हैं। सूरजमुखी का पौधा एक औषधीय पौधा होता है, जिसके बीज, फुल, पत्ते सभी औषधीय के रूप में काम करते हैं। सूरजमुखी के तेल में लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड, पाटिमिक एसिड पाया जाता है।

सूरजमुखी तेल के फायदे

इसके तेल में विटामिन ई, डी और ए उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके बीजों का सेवन स्नैक्स की तरह किया जाता है, लेकिन इन्हें मुख्य रूप से तेल निकालने के लिए प्रयोग किया जाता है। सूरजमुखी का तेल खाना बनाने, सौन्दर्य तेल, साबून आदि में किया जाता है। सूरजमुखी तेल के फायदे बहुत होते हैं। इसे बालों पर प्रयोग करने से बाल चमकदार होते हैं। इसके साथ ही यह एक एनर्जी बूस्टर होता है यह दिल और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है आइये सूरजमुखी तेल के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त करें

दिल के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी तेल में 80 प्रतिशत से अधिक मोनोअनस्यूटेटेड वसा होता है जो आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रण रखता है। साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसके साथ ही शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करता है और रक्तचाप बढाने वाले रसायन डोपामाइन डी-1 को घटाता है। सूरजमुखी तेल में मौजूद फैटी एसिड आपके शरीर में संतुलन बनाएं रखने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी तेल के फायदे में एक फायदा यह है कि यह हमारी त्वचा के लिए एक अहम भूमिका निभाता है। इस में फैटी एसिड होता है जो कि त्वचा को बैक्टीरिया और मुंहासों से बचाता है। इसके अलावा सूरजमुखी एक्जिमा में भी लाभकारी होता है। सूरजमुखी का तेल त्वचा में नमी बनाएं रखता है।

बालों के लिए

सूरजमुखी का तेल बालों को नर्म करने में मदद करता है और साथ ही यह बालों में चमक पैदा करता है। यह हमारे बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है। अगर आप नर्म और रेशमी बाल चाहते हैं, तो सप्ताह में एक बार अपने सिर पर सूरजमुखी तेल से मालिश करें। यह तेल गामा अल्फ़ा लिनेलिनिक एसिड से समृद्द होता है, जो आपके झड़ते हुए बालों को रोकता है। बालों संबंधी समस्या को दूर करने के लिए सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

गठिया में लाभकारी

जो लोग गठिया से पीड़ित होते हैं उनके लिए सूरजमुखी का तेल बहुत गुणकारी होता है। सूरजमुखी तेल का नियमित इस्तेमाल करने से गठिया को रोका जा सकता है। इसलिए जिनको गठिया की शिकायत होती है। उन्हें सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

अस्थमा के लिए लाभकारी

जिन लोगों को अस्थमा जैसी बीमारी है उनके लिए सूरजमुखी का तेल बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि सूरजमुखी तेल में अन्य तेलों के मुकाबले अधिक विटामिन ई पाया जाता है, जो अस्थमा के रोगियों के लिए लाभकारी होता है।