आप क्या खा रहें हैं? इससे तय होता है कि आप कितने स्वस्थ हैं। अगर खुद को बीमारियों से दूर रखना है, तो अपने किचन में पौष्टिक और सेहत से जुड़ी चीजें रखें। आइए उन पांच तेलों के बारे में जानें जिसे आप अपने किचन में रखकर खुद को सेहतमंद बना सकते हैं।
किचन में ये पांच तेल जरूर रखें
#1 नारियल का तेल
भारत के दक्षिणी राज्यों ने हमेशा खाना पकाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया है, लेकिन कई लोगों के लिए, यह सौंदर्य प्रसाधनों के लिए और हेयर ऑयल के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। नारियल तेल त्वचा के लिए मुफीद माना जाता है। रुखी, बेजान और उम्र से प्रभावित त्वचा के लिए नारियल का तेल एक अच्छा मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। कहा यह भी जाता है कि इसके लगातार सेवन से झुर्रियां नहीं आती हैं और मुंहासे भी खत्म हो जाते हैं। नारियल तेल किचन के लिए वरदान है।
यह भारत में सर्वाधिक बहुमुखी तेलों में से एक है। इसकी खूबी यह है कि खाना पकाने के साथ-साथ औषधीय प्रयोजनों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप किचन में फ्राइंग करने के लिए तथा मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
#2 राइस ब्रैन ऑयल
राइस ब्रैन ऑयल को आप अपने किचन में रखिए। यह बहुत ही फायदेमंद है। राइस ब्रैन ऑयल में लिपोइक एसिड होता है जो कि ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करता है और शरीर में अतिरिक्त शुगर से होने वाले नुकसान को कम करता है। इसमें अनूठी पौष्टिक-औषधीय पदार्थ भी शामिल है जो कोलेस्ट्रॉल का सही संतुलन बनाए रखने के अलावा समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने काम करता है।
यह तेल पकाने, बेकिंग, पैन-फ्राइंग और ग्रिलिंग सब्जियां के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह तेल भारतीय रसोई के लिए यह आदर्श है।
#3 तिल का तेल
तिल के तेल में तांबा, जस्ता और कैल्शियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं। इन तीनों खनिज का प्रयोग करने से हड्डियों में विकास की दर में वृद्दि होती है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल खाने में भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि तिल का तेल भारत में प्राचीन काल से इस्तेमाल होने वाले सबसे लोकप्रिय तेलों में से एक माना जाता है।
यह तेल उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है और यह विशेष रूप से एक मधुमेह रोगी को लाभ देता है। आप इसे एक्सपर्ट की राय से इस्तेमाल करें। इस तेल से आप सभी तरह के व्यंजनों को बना सकते हैं।
#4 अंगूर के बीज का तेल
अंगूर के बीज का तेल में विटामिन ई और ओमेगा -6 फैटी एसिड तथा प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। कहा जाता है इससे अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए इसे भी अपने किचन में रखना न भूलें। स्वाद में बेहतरीन अंगूर के बीज का तेल का उपयोग विभिन्न प्रकार के भोजन के लिए सूक्ष्म स्वाद प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह एक उच्च पॉलीअनसेचुरेटेड वसायुक्त सामग्री है और बेकिंग के लिए उपयोग किया जाता है।
#5 अलसी का तेल
अलसी का तेल में उच्च पोषण मूल्य है और ओमेगा -3 फैटी एसिड की एक बड़ी मात्रा है तथा यह पाचन में मदद करता है। अलसी में हाई फाइबर की मात्रा होती है, जो हमारे वजन को नियंत्रित करती है। साथ ही इसका सेवन करने से भूख कम लगती है। इसके अलावा अलसी का तेल कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है।
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से अलसी का तेल गठिया रोग में बहुत ही फायदा देता है। इसका इस्तेमाल हम सलाद और सब्जी और सूप में आखिरी समय में कर सकते हैं।