ज्यादा भूख लगने का कारण

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बहुत ही कम भूख लगती है। उनके सामने अच्छे से अच्छा और टेस्टी फूड रख दिया जाए, फिर भी वह नहीं खाएंगे। वहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिनके दिमाग में खाने के अलावा और कुछ नहीं सूझता। यानी ऐसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोग आपके ऑफिस, घर या फिर रिश्तेदारी में जरूर होंग।

अब सवाल यह उठता है कि ऐसे लोगों भूख क्यों लगती है। दरअसल एक्सपर्ट की माने तो यदि आप अपने खाने में प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन नहीं लेते हैं, तो आपको बार-बार भूख लग सकती है। प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार खाने से पेट देर तक भरा रहता है, पर अगर आपके शरीर में इन दोनों पोषक तत्वों की कमी होती है, तो आपको हर समय भूखे होने का एहसास होगा। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर को जरूर शामिल करें।

आइए जानते हैं कि शरीर को भूख क्यों ज्यादा लगती है

सुबह का नाश्ता है जरूरी

खुद को हेल्दी रखना है तो सुबह का नाश्ता स्किप करना छोड़ दीजिए। सुबह का नाश्ता हमारे शरीर की जरूरत को पूरा करता है और हमें ऊर्जावान बनाएं रखता है। यह ध्यान दीजिए कि सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर जरूर हो। ऐसा इसलिए कि जब आप सुबह प्रोटीन और फाइबर लेते हैं तो आपको पूरे दिन बहुत ही कम भूख लगती है।

कैलोरी यह जरूरी

यह गलत तरीके से प्रचार किया गया है कि शरीर के लिए कैलोरी खराब होता है। बता दें कि शरीर जिस तरह से शारीरिक मेहनत करता है उस हिसाब से उसे कैलोरी की जरूरत होती है। कम कैलरी वाले भोजन का सेवन करने से ज्यादा भूख लगती है। हर पल ऐसा लगता है, जैसे खाना नहीं खाया। इस समस्या से राहत पाने के लिए कैलरी से भरपूर भोजन खाएं।

जल्दी-जल्दी न खाएं

किसी चीज को पाने की चाहत ने लोगों के जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उसके पास समय भी नहीं है कि वह चैन से बैठकर खाना भी खाए। ऑफिस जाने के चक्कर में कुछ लोग खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। बिना चबाएं खाना खाने से वह पचता नहीं है। इससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि खाना हमेशा चबा-चबा कर ही खाएं, ताकि इसको पचने में कोई समस्या न हो। खाना जितना जल्दी और अच्छे से पचेगा, भूख उतनी ही कम लगेगी।

पूरी नींद लेना है जरूरी

आज नींद के समय को मोबाइल, टीवी और दूसरे गैजेट्स ने हड़प लिया है। इन्हीं चीजों में बिजी रहने की वजह से लोग अपनी नींद में कटौती करने लग गएं हैं जो बहुत ही गलत है। हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। पूरी नींद लेने से पेट ठीक रहने के साथ ही बार-बार भूख भी नहीं लगती। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और भूख लगने की समस्या से राहत पाने के लिए पूरी नींद लें।